एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू। बुढ़मू समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बड़का मुरू निवासी अशोक सिंह, जयवीर साहू तथा मासोमात तेतरी देवी का कच्चा मकान पूरी तरह गिर गया है।
मकान गिरने से इस भारी बरसात में बिखरा सामान व परिवार के समक्ष आशियाने की समस्या गहरी हो गयी है। घर गिरने सूचना पर पहुंची बड़का मुरू की वार्ड सदस्य काजल देवी ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही।