Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, बवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, बवाल
विज्ञापन

सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में एयरपोर्ट के समीप हुंडरू बस्ती के रहने वाले एक ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान लक्ष्मण गोप के रूप में बतायी जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक सेना के जवान जॉर्ज वीनस कुजूर का नाम सामने आ रहा है। 

आरोप है कि वाहन की चपेट में आने से लक्ष्मण गोप गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। 

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट या पुलिस की पुष्टि सामने आना अभी बाकी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की परिस्थितियों, वाहन चालक की स्थिति और घटना के लिए जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन