Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजभाषा पखवाड़ा के तहत कतरास में हिंदी प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजभाषा पखवाड़ा के तहत कतरास में हिंदी प्रतियोगिता
विज्ञापन

30-35 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। राजभाषा-पखवाड़ा 2026 के अवसर पर शुक्रवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी अनुवाद तथा शब्दावली सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 30-35 महिला एवं पुरुष अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। 

प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) उमंग कुमार ठक्कर, प्रबंधक (मानव संसाधन/ राजभाषा) कुमारी श्वेता तथा अनुवादक अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और अधिकारियों-कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति जागरूकता एवं रुचि को मजबूत करना है।

विज्ञापन