Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झुमरी तिलैया : मौसम की बेरुखी से बिजली आपूर्ति हो रही है प्रभावित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झुमरी तिलैया : मौसम की बेरुखी से बिजली आपूर्ति हो रही है प्रभावित
विज्ञापन
  • झुमरी तिलैया : मौसम की बेरुखी से बिजली आपूर्ति हो रही है प्रभावित 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव के कारण कोडरमा जिले में तेज़ हवा एवं भारी बारिश हो रही है। इस प्रतिकूल मौसम के कारण विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बारे में बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तेज़ हवा के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ एवं पेड़ों की डालियाँ विद्युत लाइनों पर गिर गई हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विभागीय टीमों द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विभाग के एसडीओ कहा की उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह है कि गिरे हुए विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं अन्य असुरक्षित विद्युत लाइनों से दूर रहें तथा उन्हें छूने या उनके संपर्क में आने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विद्युत विभाग को दें।

हवा की गति कम होते ही क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों एवं अन्य व्यवधानों को दूर कर विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे विपरीत परिस्थिति में उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम बनाए रखने और विभाग को सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन