Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : पश्चिमी टुण्डी के मनियाडीह थाना में जंगली हाथियों से ग्रामीणों में दहशत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : पश्चिमी टुण्डी के मनियाडीह थाना में जंगली हाथियों से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
  • धनबाद पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र तथा मनियाडीह थाना में तीन दर्जन जंगली हाथियों को विचरण करते देखा गया! ग्रामीणों में दहशत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। टुंडी दिनांक 24 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को पश्चिमी भाग टुण्डी प्रखण्ड के मनियाडीह थाना क्षेत्र एवं तोपचांची वन विभाग क्षेत्र के जीतपुर पंचायत अंतर्गत गोयदाहा, नेमोरी, नवादा एवं जीतपुर के बीचोंबीच जोरिया के जंगल में तीन दर्जन जंगली हाथियों के झुण्ड को दोपहर 03/ तीन बजे देखा गया था। 

क्षेत्र में ग्रामीण वन विभाग के कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के रवैए से काफी आक्रोशित हैं! जंगली हाथियों के कारण बहुत ज्यादा भयभीत भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि जागकर बिताना पड़ता है। 

पता नहीं हाथियों का झुण्ड कब किस गांव में हमला कर दें। हाथियों के हमला से आवास को तों बचा नहीं सकते हैं। किन्तु कम-से-कम भागकर अपना एवं परिवार के सदस्यों का जान को बचाने का प्रयास तों कर ही सकते हैं। हालांकि 04/ चार बजे जंगल विभाग के कर्मियों को देखा गया है। 

विज्ञापन