Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बलियापुर में पेट्रोल पंप लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बलियापुर में पेट्रोल पंप लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, 80 हजार बरामद
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र के हीरक मोड़ के पास स्थित बिरसा पेट्रोल पंप में रात के समय लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लूटी गयी लगभग अस्सी हजार रुपये की राशि समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। 

बलियापुर थाना प्रभारी के अनुसार 23 से 24 सितंबर  की मध्यरात्रि करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप में घुसकर लूटपाट की। लुटेरों ने पेट्रोल पंप में रखी लगभग 80,000 रुपये की नकदी छीन ली। इस संबंध में बलियापुर थाना कांड संख्या 161/2026, दिनांक 24 सितंबर धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों शेख अमन और बिपुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। 

आरोपियों के पास से लोहे एवं प्लास्टिक का एक नकली गन, हल्का नीला रंग का बरसाती, लूटी गयी लगभग 80,000 रुपये की राशि, काला रंग का होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 डीडी 9678) तथा इंडियन आॅयल का एक कैश बैग बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी शेख अमन करीब 24 वर्ष का है। 

उसके पिता का नाम शेख सब्बीर है तथा वह गायडेहरा गांव, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद का रहने वाला है। शेख अमन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बलियापुर थाना कांड संख्या 126/2025, दिनांक 9 जून 2025, धारा 303(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता का मामला दर्ज है। 

दूसरे आरोपी बिपुल सिंह करीब 23 वर्ष का है। उसके पिता का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है। उसका स्थायी पता ग्राम अमरा तालाब, थाना सासाराम मुफस्सिल, जिला रोहतास (बिहार) है, जबकि वर्तमान पता बिरसा पेट्रोल पंप, हीरक मोड़, थाना बलियापुर, जिला धनबाद है।

विज्ञापन