Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंत्री की बेटी सहित चार लोगों के निधन पर संजय सर्राफ ने जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंत्री की बेटी सहित चार लोगों के निधन पर संजय सर्राफ ने जताया शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में एनएच पर हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह सहित चार लोगों के असामयिक निधन से शोक की लहर है।

इस हृदयविदारक घटना पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि युवा जीवन का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। 

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन