Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : तेज बारिश के कारण जलाशयों पर पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : तेज बारिश के कारण जलाशयों पर पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी पत्र में रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल, पंचघाघ एवं अन्य सभी जलप्रपातों में उफान पर है, जिसको लेकर पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, जलप्रपात अपनी पूर्ण उफान पर हैं। 

इन जलप्रपातों में जलधारा की प्रबल गति और चट्टानों से टकराने वाली धाराएं प्रकृति की अपार शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि यह दृश्य आकर्षक और मनोरम है, लेकिन यह अत्यंत खतरनाक भी है। एक छोटी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। 

वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र घूमने जाने के समय सावधानी रखें। जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से जोन्हा और हुंडरू जलप्रपातों के आसपास के क्षेत्रों में जाने पर अतिसावधानी बरतने की अपील की है। 

वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र अत्यंत जोखिम भरा है। तेज जलधारा, फिसलन भरी चट्टानें और अचानक जलस्तर बढ़ने की संभावना पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे जलप्रपातों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन