Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गोधर गन्साडीह में कचरा गोदाम की आड़ में चलाया जा रहा अवैध लोहा गोदाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गोधर गन्साडीह में कचरा गोदाम की आड़ में चलाया जा रहा अवैध लोहा गोदाम
विज्ञापन

डीजीपी से लाइसेंस जांच की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर गंसाडीह में संचालित एक लोहा गोदाम की लाइसेंस एवं वैधता की जांच कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची को आवेदन दिया है। 

आवेदन में रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कचरा गोदाम की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहा गोदाम का संचालन किया जा रहा है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार संबंधित अधिकारियों से गोदाम की लाइसेंस जांच कराने की मांग की गयी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गोदाम संचालक का मनोबल बढ़ते जा रहा है जिससे लोहा गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध लोहा खपाया जाता है। 

शिकायत में डीजीपी से गोदाम के लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी है। साथ ही, जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन