काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य
टीम एबीएन, रांची। रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने आज से आंदोलन शुरू किया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है।
सभी कर्मचारी आज से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं। 24 से 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर आंदोलन होगा। 29 सितंबर को रिम्स निदेशक के कार्यालय का कर्मचारी घेराव करेंगे।