Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंत्री दीपिका की बेटी के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंत्री दीपिका की बेटी के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया शोक
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दु:ख 

टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर दु:ख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री एवं अन्य लोगों के निधन की खबर से बहुत दु:ख हुआ। 

अपने किसी प्रियजन को खोने का दुख बहुत गहरा होता है। इस कठिन समय में दीपिका जी और सभी प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारिकाधीश दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य और शक्ति दें।

विज्ञापन