एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के असामयिक निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है।
इस हृदयविदारक घटना पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट किये। सांसद श्री भगत ने कहा कि यह बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर है।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी त्रिशा समेत 4 की मौत के असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है।
एक बेटी का जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्री भगत ने कहा कि यह क्षति शब्दों से परे है। एक मां के लिए अपनी बेटी को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। इस कठिन घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।