Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़!
विज्ञापन
  • धनबाद : भूली मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़! 
  • पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल, कई की तलाश जारी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। वासेपुर भूली मोड़ फायरिंग कांड के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस का बुधवार देर शाम ईस्ट बसुरिया में अपराधियों से आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी के घायल होने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे। पुलिस को उनके ईस्ट बसुरिया इलाके की ओर पहुंचने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान एक आरोपी को गोली लगने की बात सामने आई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है। मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि भूली मोड़ फायरिंग मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना में शानू खान, दुकानदार सद्दाम और एक महिला कुमकुम के घायल होने की बात सामने आई थी। अब इसी मामले की जांच के दौरान ईस्ट बसुरिया में हुई मुठभेड़ ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।

विज्ञापन