- मंत्री की पुत्री के निधन पर झारखंड के राजनेताओं में शोक
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड के मंत्री दीपिका पांडे की पुत्री के मौत पर जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार सुनकर मन स्तब्ध और व्यथित है। इतनी कम आयु में उनका यूँ असमय चले जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय एवं अत्यंत पीड़ादायक क्षति है।
प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ॐ शांति।