टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद रांची द्वारा आज रक्तदान शिविर मे 25 यूनिट रक्तदान करवाया गया। तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा आज एचडीएफसी के सहयोग से शहीद चौक ब्रांच में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमे आज 25 लोगों ने रक्तदान किया।
सभी रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, शिविर लगाने मे विशेष रूप से एचडीएफसी बैंक के मैनेजर राजीव कुमार का सहयोग रहा। आज के शिविर का संचालन मुख्य रूप से विशाल दस्सानी, प्रिया कोठारी, रिद्धि बांठिया ने किया।
नागरमल मोदी सेवा सदन बल्ड बैंक बारियातु के प्रभारी विवेक गौरव, नर्स आभा, तकनीकी टीम से रामलाल नाग, शिवानी आदि ने सहयोग दिया। तेयुप के रांची अध्यक्ष पंकज बोहरा ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।