Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : नक्सलियों के गढ़ में बड़ी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : नक्सलियों के गढ़ में बड़ी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद
विज्ञापन

एमजीएम और चाकुलिया वन क्षेत्र में चला संयुक्त सघन तलाशी अभियान 

जमशेदपुर पुलिस, कोबरा बल और कोलकाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 

संयुक्त सघन तलाशी अभियान में हथियार व 232 चक्र गोलियां बरामद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त सघन तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान दो राइफल, 232 चक्र गोलियां, पांच मैगजीन और एक सीलिंग बरामद की गई। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक हतेशाम वकिल के निर्देश पर की गयी। 

पुलिस के अनुसार, एमजीएम थाना क्षेत्र के कुदलुंग पहाड़ और चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में जमशेदपुर पुलिस, कोबरा बल, कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल टीम तथा झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुर्गम जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में चिह्नित और संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गयी। 

तलाशी के दौरान कुदलुंग पहाड़ से एक इंसास राइफल, 85 चक्र गोलियां, तीन मैगजीन और एक सीलिंग बरामद की गयी। वहीं, जोभी जंगल से एक एकेएम राइफल, 147 चक्र गोलियां और दो मैगजीन बरामद हुईं। इस प्रकार संयुक्त अभियान में कुल दो राइफल, 232 चक्र गोलियां, पांच मैगजीन और एक सीलिंग बरामद हुई है। 

पुलिस ने बरामद हथियार एवं गोलाबारूद को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दुर्गम एवं संवेदनशील इलाकों में व्यापक स्तर पर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन निगरानी और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

हथियार बरामदगी एक नजर में 

  • कुदलुंग पहाड़, एमजीएम: एक इंसास राइफल, 85 चक्र गोलियां, तीन मैगजीन, एक सीलिंग  
  • जोभी जंगल, चाकुलिया: एक एकेएम राइफल, 147 चक्र गोलियां, दो मैगजीन  
  • कुल बरामदगी: दो राइफल, 232 चक्र गोलियां, पांच मैगजीन, एक सीलिंग  

अभियान में शामिल अधिकारी एक नजर में 

  • दयानंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा  
  • सचिन कुमार दास, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, एमजीएम  
  • नीरज कुमार, थाना प्रभारी, बोड़ाम  
  • राजेश कुमार, थाना प्रभारी, चाकुलिया  
  • पुलिस अवर निरीक्षक सुजाना मुंडा, एमजीएम  
  • सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मनोज दास, एमजीएम  
  • सहायक कमांडेंट आकिफ वानी, कोबरा-209 दल  
  • सहायक कमांडेंट गौरव शर्मा, कोबरा-203 दल  
  • पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार बरनवाल, झारखंड जगुआर  
  • पुलिस अवर निरीक्षक संदीप बनर्जी, झारखंड जगुआर  
  • आक्रमण दल एवं 27, झारखंड जगुआर  
  • निरीक्षक इश्तियाक अहमद, विशेष कार्यबल, कोलकाता 
विज्ञापन