डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी संख्या में गोवंश बरामद
टीम एबीएन, रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में गोवंश को जब्त किया है। मौके से भारी मात्रा में गोवंश का चमड़ा, अवैध मांस भी बरामद किया गया है। मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।