करम डाली विसर्जन में 4 युवकों के गहरे पानी में डूबने से मौत एक लापता
प्रेम रंजन तिवारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चैनपुर पलामू। थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द गांव में करमा पूजा के पश्चात करम डाली विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कोयल नदी में डूबने से 04 युवकों की मौत हो गयी। इनमें 1 बच्चे 8 बर्षिय हेमंत कुमार सिंह पिता -सुनिल कुमार सिंह लापता हैं। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी से सभी को बोकेया नाग बाबा घाट से बाहर निकाला बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय सही करम डाली विसर्जन करने कोयल नदी नदी पर गए थे। जहां अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव और पीड़ित परिजनों में भारी शोक का माहौल है वहीं गांव में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान नितिन कुमार सिंह पिता बाबूलाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र, आदर्श सिंह पिता-संजय कुमार सिंह 10 वर्षीय पुत्र, अमित कुमार ठाकुर पिता -पुरानी ठाकुर 20 वर्षीय पुत्र, बिशाल कुमार पासवान पिता -तिलकधारी पासवान 16 वर्षीय पुत्र के रूप में पहचान की गयी है। गौरतलब हो कि सभी मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है सभी का दाह संस्कार एक साथ कोयल नदी के पर होने की तैयारी चल रही है।
वहीं लापता हेमंत कुमार सिंह का शव बरामद नहीं हो सका है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक पलामू से फोन पर बात कर विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने जानकारी दी वहीं पुलिस अधीक्षक पलामू ने बताया कि हम पुरे टिम के साथ गांव पहुंच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पलामू ने हर स्तर से खोजबीन का भरोसा दिलाया। मौके पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान व तत्परता दिखा।