Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : तेतुलमारी के तिलाटांड़ अवैध कोयला कारोबारियों की चांदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तेतुलमारी के तिलाटांड़ अवैध कोयला कारोबारियों की चांदी
विज्ञापन

तेतुलमारी के तिलातांड़ में जंगल-झाड़ियों की आड़ में कथित अवैध कोयला डिपो संचालित, डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलातांड़ के जंगल एवं झाड़ियों की आड़ में कथित रूप से अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इस संबंध में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने पुलिस महानिदेशक, झारखंड को लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात के समय छोटे वाहनों और बोलेरो के माध्यम से कोयला लाकर कथित डिपो में जमा किया जाता है। इसके बाद ट्रकों में कोयला लोड कर भट्ठों तक पहुंचाए जाता है। 

रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया है कि क्षेत्र में DGP की सख्ती के बावजूद यदि इस तरह का कारोबार संचालित हो रहा है। आखिर कोयला तस्करों पर किसका आशीर्वाद प्राप्त है जो इतना कड़ाई के बाद भी खुलेआम अवैध कोयला कारोबार चला रहे है ओर रत्नेश कुमार ने पूरे मामले की जांच कर अवैध कोयला कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की है। 

शिकायतकर्ता का कहना है कि सोशल मीडिया और ट्वीट के माध्यम से भी वह लगातार अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन फिर भी अवैध कारोबार पर रोक थम नहीं लग रहा है  उन्होंने डीजीपी से अपने स्तर से मामले का संज्ञान लेकर तिलातांड़ क्षेत्र में कथित अवैध कोयला डिपो की जांच कराने और दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन