- धनबाद : बारोरा 4A पैच माइंस: 2 अवैध मुहानों पर सवाल!
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। CISF द्धारा पूर्व में मुहाने के पास पड़े कोयले को रैड के दौरान रस्ते में गोफ़ बन गया जो था जो कभी भी धसान हो सकता था इसी कारण से बीसीसीएल द्धारा उक्त मुहाने तक कोई भी भारी वाहन ले जाने से मना किया गया था जिस कारण से मुहाने की भराई नहीं हो पाया है । सोशल मीडिया पर दोनों मुहानों के खुले होने की तस्वीर सामने आई।
अब बड़ा सवाल—जिम्मेदार विभागों ने सूचना मिलने के बाद क्या-क्या कार्रवाई की?
क्या मौके का निरीक्षण किया गया? क्या सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाए गए? और भू-धंसान के खतरे के कारण भराई संभव नहीं है तो इन खुले मुहानों को सुरक्षित करने के लिए वैकल्पिक कदम क्या उठाए गए?
BCCL की ओर से बताया गया है कि क्षेत्र भू-धसान वाला होने के कारण वाहन ले जाकर भराई करना जोखिमपूर्ण है, इसलिए फिलहाल भराई नहीं की जा रही। वहीं, मौके पर अवैध गतिविधि या जमा अवैध कोयला नहीं मिलने की बात भी सामने आई है।
अब जरूरत है कि CISF और BCCL की ओर से की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना स्पष्ट की जाए, ताकि सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।