Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : सांसद के भाई की कार के धक्के से महिला-बच्ची घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : सांसद के भाई की कार के धक्के से महिला-बच्ची घायल
विज्ञापन
  • धनबाद सांसद ढुलू महतो के भाई लक्ष्मण महतो की कार से हादसा, महिला-बच्ची घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। काको-गोल बिल्डिंग 8 लेन में मारुति भट्ठा शक्ति चौक के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हुंडई आई-20 कार संख्या JH 10 BG-7853 की चपेट में आने से दोनों घायल हुए। 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद लक्ष्मण महतो ने भी ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। 

लक्ष्मण महतो के अनुसार, सड़क पर बारिश का पानी जमा होने के कारण वाहन के शीशे पर पानी आ गया और सड़क पर चक्का स्लिप करने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि महिला के पैर में चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन