- ताराटांड़ में 48वां सार्वजनिक दुर्गापूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय, नई कमेटी गठित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति ताराटांड़ की बैठक आयोजित कर इस वर्ष 48वां दुर्गापूजा महोत्सव भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन की घोषणा की गई। आय-व्यय का विवरण नरेंद्र प्रकाश आर्य ने प्रस्तुत किया।
बैठक में सर्वसम्मति से उदय सिंह को अध्यक्ष, राजू साव, अविनाश कपसीमे, आशीष कपसीमे एवं राजकुमार आर्य उर्फ सोनू को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं विनय लोहानी को सचिव तथा पंकज तर्वे एवं रणधीर कपसीमे को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।नरेंद्र प्रकाश आर्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि सुरेश प्रसाद एवं अनिल भदानी को उपकोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
वहीं नवीन कुमार आर्य, राजेश भदानी, अजीत सेठ, अतुल कपसीमे एवं राजीव कुमार को मेला मंत्री बनाया गया।इसके अलावा हिमांशु आर्य, मुरारी प्रसाद, सत्य प्रकाश आर्य, कुणाल कपसीमे, हिमांशु शर्मा एवं मोहित कपसीमे सहित अन्य सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया। नंद किशोर गुप्ता, राजय वर्मा, ज्ञान प्रकाश आर्य, गणेश स्वर्णकार एवं मुरली साव को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव को आकर्षक एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी।