Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम देश झारखंड राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भूली मोड़ गोलीकांड में सानू के बयान पर प्रिंस समेत कई नामजद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भूली मोड़ गोलीकांड में सानू के बयान पर प्रिंस समेत कई नामजद
विज्ञापन
  • भूली मोड़ गोलीकांड : सानू खान के फर्द बयान पर प्रिंस खान समेत कई नामजद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर सोमवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बैंक मोड़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। असर्फी अस्पताल में इलाजरत नसीम खान उर्फ सानू खान के फर्द बयान के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में प्रिंस खान समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर के मुताबिक, सानू खान ने प्रिंस खान, उसके भाई गोपी खान, बंटी खान, गोडविन खान, प्रिंस के पिता नासिर खान, साला अरशद उर्फ रितिक खान और सुधीश ओझा समेत कई लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। प्राथमिकी में कुछ अज्ञात आरोपियों का भी उल्लेख किया गया है। ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के फर्द बयान पर आधारित हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

बताया गया है कि सोमवार दोपहर करीब 11:15 बजे भूली मोड़ पुल के नीचे बाइक सवार दो हमलावरों ने सानू खान को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी में सानू खान के अलावा कुमकुम और दुकानदार सद्दाम भी घायल हो गए।

वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से वासेपुर ट्रेनिंग स्कूल की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब प्राथमिकी में दर्ज आरोपों, घटनास्थल के साक्ष्यों और अन्य तकनीकी एवं प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन