Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम देश झारखंड राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : आज भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : आज भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का अलर्ट
विज्ञापन

आज धनबाद में संभलकर! भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का खतरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन बुधवार को और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके प्रभाव से धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 

इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 सितंबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 28 सितंबर तक कई इलाकों में मेघ गर्जन, आंधी और वज्रपात का खतरा बना रह सकता है।

3–4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान 

लगातार बारिश के कारण अगले दो-तीन दिनों में धनबाद का तापमान करीब 3–4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 33°C रहा, जो घटकर लगभग 29°C तक पहुंच सकता है।

सावधानी जरूरी

आंधी-वज्रपात और तेज बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। 

विज्ञापन