- धनबाद : कतरास की जनता का आहवान गुरुवार को करेगी पूर्णतः स्वतः बंद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक बैठक राजस्थानी समाज भवन में संम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कतरास और भुंधसान से प्रभावित सभी क्षेत्र के लोगों से पूर्णतः अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बंद करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरुवार को आम जनता अपने प्रतिष्ठान को बन्द करके देगी चट्टानी एकता का परिचय।
लोगों ने कहा की कतरास की जनता कतरास क्षेत्र को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन यदि नहीं चेता और भूधसान नहीं बन्द करवाया तो कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा 12 एरिया का चक्का जाम करेगी। बैठक की अध्यक्षता किशोरी गुप्ता ने किया संचालन चुन्ना यादव ने किया।
बैठक में प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, मनोज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजकुमार मधु, राजेश स्वर्णकार, पंकज गुप्ता, मो अमान, बबलू भगत, मो अफसर उर्फ छोटू, कौशर खान, अशोक चौधरी, अशोक गुप्ता, मो महबूब, इम्तियाज मास्टर, रियाज बीड़ी, मदन झा, साजिद अंसारी, तौहीद, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश जेठवा, राजकुमार अग्रवाल, विनय कृष्ण गुप्ता, रितेश गुप्ता, अर्जुन तिवारी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।