Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 48
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एचईसी के मजदूर संघ के महामंत्री ने सीएमडी संग की वेतन-प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एचईसी के मजदूर संघ के महामंत्री ने सीएमडी संग की वेतन-प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

एचईसी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीएमडी से मिले मजदूर संघ के महामंत्री, वेतन-प्रमोशन समेत इन मुद्दों पर चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के करीब दो हजार कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर एचईसी मजदूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को दिल्ली में एचईसी के सीएमडी केएस मूर्ति से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों के बकाए वेतन, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की फीस में रियायत, प्लांट के पुनरुद्धार और कर्मियों के प्रमोशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संघ की ओर से कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी गयी। 

बकाये वेतन भुगतान की मांग पर चर्चा 

इस मुलाकात के दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा वेतन भुगतान का रहा। संघ के महामंत्री ने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रबंधन से हर माह नियमित रूप से वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि कर्मियों की आर्थिक समस्याओं को कम किया जा सके। 

पारस अस्पताल में फ्री ओपीडी की मांग 

पारस अस्पताल में फ्री ओपीडी की मांग भी एचईसी के सीएमडी के समक्ष रखी गयी। संघ ने कहा कि जिस तरह पहले एचईसी प्लांट अस्पताल में मेडिकल बुक के आधार पर कर्मियों को इलाज की सुविधा मिलती थी, उसी व्यवस्था को पारस अस्पताल में भी लागू किया जाये। कर्मचारियों को मेडिकल बुक के आधार पर नि:शुल्क ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। 

स्कूल फीस में रियायत का मुद्दा उठा 

एचईसी परिसर में संचालित विद्यालयों में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की फीस में रियायत का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने बच्चों की फीस कम करने की मांग की। इस पर सीएमडी की ओर से बताया गया कि विद्यालय प्रबंधन के साथ इस संबंध में बैठक कर जानकारी ली गयी है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। 

एसईसी के तीनों प्लांट के पुनरुद्धार की चर्चा 

बैठक में एचईसी के तीनों प्लांट के पुनरुद्धार और आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की गयी। संघ ने प्लांट को पूरी क्षमता के साथ कार्यशील बनाने के लिए कार्यशील पूंजी की व्यवस्था की मांग रखी। साथ ही बैंक को हर माह करीब तीन करोड़ रुपये ब्याज भुगतान किए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस पर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि भारी उद्योग मंत्री से मुलाकात कर मंत्रालय के सहयोग से समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा।

विज्ञापन