Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : आटो ड्राईवर की हत्या के बाद धुर्वा इलाके में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : आटो ड्राईवर की हत्या के बाद धुर्वा इलाके में सनसनी
विज्ञापन

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के आटो चालक की जघन्य हत्या 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जघन्य हत्या कर दी गयी है। धुर्वा थाना क्षेत्र में चुटिया के आटो चालक की हत्या की गयी। धुर्वा इलाके में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गयी। जिसमें आॅटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जिसे इलाज के लिए रांची के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलने के बाद धुर्वा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मृतक की पहचान चुटिया निवासी शोभन राय के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन