Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मना एकादशी उत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मना एकादशी उत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 22 सितंबर 2026 को एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव वातावरण में आयोजित किया गया। मौके पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गेंदा, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारंभ किया गया। 

हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया, अलबेली इनकी सरकार रटे जा नाम प्यारे, श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है, हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया, श्याम सुंदर मेहर की नजर इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा, फल, खीर-चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल,  नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी। 

नोट - कल दिनांक 23 सितंबर 2026 को द्वादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम प्रभु को संध्या 4:30 बजे खीर चूरमा का भोग अर्पित किया जायेगा।

विज्ञापन