Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास में 11 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनी आस्था का केंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास में 11 फीट की विशाल गणेश प्रतिमा बनी आस्था का केंद
विज्ञापन

कतरास में गणेश उत्सव की धूम, 25 सितंबर तक भव्य मेले का आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास, धनबाद। कतरास वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! गणेश चतुर्थी पर इस बार कतरास के पंजाबी मोहल्ला में गणेश पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित की गयी 11 फीट की विशाल और मनमोहक गणेश प्रतिमा पूरे कतरास में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही यहां लगने वाला भव्य मेला 25 सितंबर 2026 तक लगातार जारी रहेगा। 

भव्य प्रतिमा और आकर्षक सजावट 

पंजाबी मोहल्ला गणेश पूजा समिति हर साल की तरह इस साल भी भव्य आयोजन किया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि 11 फीट की गणेश प्रतिमा को कोलकाता के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है। प्रतिमा की भव्यता, सुंदर पोशाक और आकर्षक लाइटिंग व फूलों से की गयी सजावट भक्तों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लग रही है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।  

मेले में बच्चों के लिए खास इंतजाम - छिपकली झूला बना आकर्षण 

पूजा के साथ-साथ यहां लगने वाले मेले में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले में खास तौर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं, जिसमें - 

  • छिपकली / ड्रैगन झूला बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 
  • इसके अलावा ब्रेक डांस, नाव झूला, और छोटे बच्चों के लिए मिनी ट्रेन जैसे झूले भी हैं। 
  • चाट-पकौड़ी, मिठाई और खिलौनों की दुकानों पर भी खासी भीड़ देखी जा रही है। 
  • शाम ढलते ही मेले की रौनक और बढ़ जाती है। लाइटों से जगमगाता पूरा पंडाल और मेले का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 
  • समिति की अपील - सपरिवार आएं और दर्शन करें 

पंजाबी मोहल्ला पूजा समिति के पदाधिकारियों ने कतरास, बरोरा, बाघमारा और आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में आकर भगवान गणेश के दर्शन करें और मेले का आनंद लें।  समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई और शांतिपूर्ण दर्शन के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गयी है। यह मेला 25 सितंबर तक हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन