Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा- रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, रांची) में आज दि.21.09.2026 (सोमवार) को समूह का 66वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21 सितंबर 1961 को समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। 

वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थित हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याणकारी कार्य आयोजित किये जा रहे हैं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज प्रात: 5.30 बजे से रांची शहर में प्रभात फेरी (नगर भ्रमण) का आयोजन किया गया। जिसमे समूह के श्रद्धालु-सदस्यों ने सैकड़ो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो से सर्वेश्वरी भजन के साथ नगर भ्रमण किया। 

प्रभात फेरी श्री सर्वेश्वरी समूह के परिसर से अघोर पथ होते हुए किशोर गंज चौक, न्यू मार्केट चौक, पिस्का मोड़, ओटीसी ग्राउंड, काजु बगान रोड, इटकी रोड, पिस्का मोड़, न्यू मार्केट चौक, हरमू रोड, किशोर गंज चौक होते हुए लगभग 7.00 बजे वापस आश्रम परिसर पहुंचा। तत्पश्चात आश्रम परिसर मे सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, गुरु पूजन एवं सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। तदुपरान्त समूह के सदस्यों द्वारा शहीद चौक स्थित शहीद स्थल में दीप दान किया गया। 

इसके बाद आश्रम के पंडाल मे एक लघु पारिवारिक विचार गोष्ठी प्रोफेसर सुदामा चौबे, सेवानिवृत -विभागाध्यक्ष - अर्थशास्त्र, संत जेवियर्स कॉलेज - रांची, की अध्यक्षता मे संपन्न हुई जिसमें अभय सहाय, मन्मथ नाथ देवघरिया, सोमेश पाण्डेय, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्री सुदर्शन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह के आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डाला। 

गोष्ठी में यशवन्त नाथ शाहदेव ने मंगलाचरण किया एवं सुश्री शाम्भवी सौम्या ने भजन प्रस्तुत किया। गोष्ठी का संचालन हेमन्त नाथ शाहदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ शाहदेव ने किया। स्थापना दिवस पर अपराह्न काल स्थानीय धार्मिक स्थलों मे झाडू वितरण तथा क्षितिज मूक बधीर विद्यालय में बच्चों के बीच फल एवं बिस्कुट के पैकेट वितरित किये गए। सामूहिक प्रसाद के पश्चात स्थापना दिवस के कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन