Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 393
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का स्वागत-अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची एयरपोर्ट पर रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का स्वागत-अभिनंदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता एवं वृंदावन की रेणुका पुंडरिक गोस्वामी का रांची एयरपोर्ट पर धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व  प्रमोद सारस्वत ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। 

निमाई पाठशाला की ओर से जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रेणुका पुंडरिक गोस्वामी ने बच्चों एवं युवाओं को जीवनोपयोगी और व्यावहारिक सीख से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल टॉक, हरिनाम संकीर्तन, संवाद एवं सवाल-जवाब सत्र का आयोजन किया गया, साथ ही प्रतिभागियों को उनसे मिलने और संवाद करने का अवसर मिला। 

कार्यक्रम के बाद वे सड़क मार्ग से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर किशन गोयल, केशव अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी।

विज्ञापन