एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। लोयाबाद कनकनी कोलियरी में संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा सेंद्रा जोगता 11 नंबर में ओबी डंप करने का कड़ा विरोध ग्रामीणों ने रविवार को किया।
इस दौरान कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा और ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद कोलियरी प्रबंधन ने दुसरी तरफ ओबी गिराने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। दिन के करीब 11 बजे महिला पुरुष ग्रामीण सेंद्रा जोरिया नदी के पास पहुंच कर ओबी डंप करने का विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि इस ओबी डंप से उन लोगों के घरों पर पड़ेगा। अत्यधिक ओबी से उन लोगों के आवास कभी धंस सकता है इसलिए यहां पर ओबी डंप नहीं होने दिया जायेगा।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तकरार चली।पीओ धीरज कुमार और प्रबंधक रोहित कुमार ने दोनों पक्षों को काफी समझाया बुझाया। मंगलवार को कोलियरी कार्यालय में वार्ता होने पर सहमति बनी इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हो गया।
विधि व्यवस्था संधारण के लिए मौके पर जोगता थाने की पुलिस और भारी संख्या में सीआईएसएफ जवान मौजूद थे। विरोध करने वालों में रवि कुमार, इंद्रजीत भुइयां, पारो देबी, सोनबा देवी, चमेली देबी, पुनम देवी, गुड़िया देवी, अंजु देवी सहीत दर्जनों महिला शामिल थी।