Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 394
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडल
विज्ञापन
  • डॉक्टर काजल ने MBBS कर सुड़ी समाज का बढ़ाया मान : गौतम मंडल
  • तोपचाची की बेटी चीराबाद के अधिवक्ता धिरेन मंडल व रेखा मंडल की सुपुत्री तथा जिला संचालन समिति के सदस्य गौरचंद मंडल की भतीजी डॉक्टर काजल कुमारी ने MBBS की परीक्षा पास कर सुड़ी समाज का नाम किया रोशन : गौतम मंडल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड सुंडी समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में  केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और प्रखंड के पदाधिकारीयो ने डॉक्टर साहिबा काजल मंडल को मिठाई खिलाकर ,अंग वस्त्र औंढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। 

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि डॉक्टर काजल की सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है,उसने मेहनत, लगन और आत्म विश्वास से यह मुक़ाम हासिल किया है।

समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर के रूप में देश और समाज की सेवा करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रेमियों ने बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन