- धनबाद : कतरास में भू-धंसान को लेकर फिर उठी आवाज
- कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध भू-धंसान
- जमीन की सुरक्षा और खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर तकनीकी जांच
- खतरनाक स्थानों की पहचान और स्थायी समाधान की रखी मांग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास कोयलांचल में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं के बीच लोगों की चिंता एक बार फिर सड़क पर दिखाई दी।
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से मशाल जुलूस निकालकर भू-धंसान, जमीन की सुरक्षा और खनन से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाई गई। जुलूस के दौरान लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों की तकनीकी जांच, खतरनाक स्थानों की पहचान और स्थायी समाधान की मांग रखी।
साथ ही अवैध खनन को लेकर उठ रहे सवालों की जांच और जिम्मेदार विभागों से आवश्यक कार्रवाई की मांग भी सामने आई। लोगों का कहना है कि कतरास की जमीन और यहां रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। BCCL, DGMS और प्रशासन की भूमिका को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल और मांगें उठाई गईं।
मशाल जुलूस के माध्यम से लोगों ने संदेश दिया कि भू-धंसान का मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि घर, रोजी-रोटी, सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है।अब देखने वाली बात होगी कि प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और स्थायी समाधान को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।