Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया शोभायात्रा और क्षमापना कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया शोभायात्रा और क्षमापना कार्यक्रम
विज्ञापन
  • श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा में किया शोभायात्रा और क्षमापना कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से शोभायात्रा एवं क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्वाधिराज पर्युषण के समापन के शुभ अवसर पर जैन मंदिर डोरंडा में सकल जैन श्वेताम्बर समाज का आज मंदिर में क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से आज दिनांक 20-09-26 को भगवान की शोभायात्रा मंदिर से सुबह 8:30 बजे गाजे बाजे के साथ निकली। शोभा यात्रा में गायक अक्षय सेठिया एवं सहयोगी भजन मंडली के भजनों को सुनकर भक्तगण झूम रहे थे!शोभायात्रा मंदिर जी से निकल कर तुलसी चौक, ए.जी.मोड़, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची! शोभायात्रा में काफ़ी संख्या में महिलाए, बच्चे एवं समाज के लोग शामिल हुए।

मंदिर मे सभी तपस्या करने वालों तपस्वीयों का बहुमान किया गया, जिसमे सुरेश बोथरा, विशाल दस्साणी आदि सभी की, अनुमोदना की गयी! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक उपमंत्री श्रीमान ज्योति सिंह मथारू जी शामिल हुए, उन्होंने क्षमापना पर अपने उदगार व्यक्त किये। 

तत्पश्चात मंदिर में 11:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमे बच्चों के द्वारा धार्मिक गीत, मनमोहक नृत्य आदि प्रस्तुत किये गए साथ ही नाट्य मंचन के माध्यम से मनुष्यों के कर्मों के आधार पर मिलनेवाले स्वर्ग नर्क के झलकियां दिखायी गयी एवं तीर्थंकर भगवान के संदेशों को बताया गया, जिसमे मुख्य रूप से खुशबु, श्रुति, रिद्धि, गरिमा, काव्या आदि ने भाग लिया। 

घेवर चंद नाहटा ने क्षमापना पर अपने विचार रखे। दोपहर 1 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ! तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, मुख्य संरक्षक संपत लाल  रामपुरिया, अमरचंद बैंगानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में में मुख्य रूप से छोटे अनिल कोठारी, अशोक सुराणा, राजेश पिंचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, संजय कोठारी, प्रमोद बोथरा, संतोष बेगाणी, ज्योति रामपुरिया, शशि कोठारी, सुशीला सेठिया, सोनल नाहटा  आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी। 

विज्ञापन