- स्व. उदय शंकर ओझा जी के योगदान को समाज भूल नहीं सकता : लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रांची पँडरा मुख्य बाजार प्रांगण में आज स्वर्गीय उदय शंकर ओझा जी की श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह संपन्न हुआ। इस श्रद्धांजलि सभा में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने शामिल होकर स्वर्गीय उदय शंकर ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उनके परिजन एवँ युवा नेता ललित नारायण ओझा, दीपक ओझा सहित बहुत सारे गणयमान्य एवं माननीय उपस्थित थे। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कवलजीत सिंह ने कहा कि उनका योगदान समाज कभी नहीं भूलेगा, चाहे मजदूर नेता के रूप में ,धार्मिक एवं सामाजिक अगुआ के रूप में, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज के लिए समर्पित की थी।
वे लोहरदगा- गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के हर आंदोलन एवं कार्यक्रम में लोहरदगा जाकर शामिल होते थे, उनके मार्गदर्शन में हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है. आज हम लोग सच्चे दिल से उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।