- धनबाद : लिलोरी स्थान श्मशान घाट में अतिक्रमण का राजेश स्वर्णकार ने किया विरोध
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश स्वर्णकार ने लिलोरी स्थान स्थित श्मशान घाट परिसर में हो रहे निर्माण व बाउंड्री निर्माण को लेकर विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि श्मशान घाट और मां तारा मंदिर को जिस तरह से बाउंड्री देकर अलग किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। साथ ही छांव की भी कमी हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि परिसर में धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं व अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को परेशानी होगी। राजेश स्वर्णकार ने इस व्यवस्था की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे इसका विरोध करते हैं।