Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बोकारो : गणेश पूजा जुलूस में दहशत फैलाने की थी तैयारी, दो धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बोकारो : गणेश पूजा जुलूस में दहशत फैलाने की थी तैयारी, दो धराये
विज्ञापन
  • बोकारो : गणेश पूजा जुलूस में दहशत फैलाने की थी तैयारी
  • बोकारो पुलिस ने 2 को दबोचा, लोडेड देसी सिक्सर और जिंदा कारतूस बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में गणेश पूजा के पावन जुलूस में खलल डालने और अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को बीएस सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

गुप्त सूचना पर नगर DSP का एक्शन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गणेश पूजा जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ जुलूस में शामिल होकर दहशत फैलाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी के नेतृत्व में बीएस सिटी थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया।

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार और क्या-क्या मिला?

छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिनमें मंगल पासवान (निवासी: दुन्दीबाग) - इसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी सिक्सर (पिस्टल) बरामद किया है। शिवम कुमार (निवासी: सेक्टर-1, सी आयर खटाल) - इसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल मिलाकर एक लोडेड देशी सिक्सर और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

वर्चस्व की लड़ाई में जुलूस को बनाना चाहते थे अखाड़ा

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी गणेश पूजा जुलूस में हथियार लहराकर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते थे और लोगों में भय पैदा करना चाहते थे। लेकिन पुलिस की तत्परता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि हथियार उन्हें कहाँ से मिला और इस घटना में और कौन-कौन शामिल है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बोकारो पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धार्मिक जुलूस या त्योहार में हुड़दंग और हथियारबंदी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन