- रांची : मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर किया 43 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/09/ 2026 दिन रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 43 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2271 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।
मौके पर संस्था के प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, आर के गांधी, सीताराम कौशिक, अमित किशोर, राजा गोयनका, सौरभ बथवाल, अरविंद सिंह, सुमित अग्रवाल, राहुल जायसवाल, राहुल चौधरी, गौरीशंकर शर्मा, अरुण कुटरियार, सुनील अग्रवाल, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।