- प्रभारी बनने के बाद सांसद सुखदेव भगत के आवास पर बधाई देने वालों का तांता
- कार्यकर्ताओं ने कहा - लोहरदगा संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत को बधाई देने के लिए उनके लोहरदगा स्थित आवास पर आज भी लोगों का तांता लगा रहा।
सुबह से ही लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के अलावा झारखंड के अनेक जिलों के लोग सहित अनेक शुभचिंतक पहुंचे और फूल-माला, बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सांसद को बधाई दिये मौके पर सांसद श्री सुखदेव भगत ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा अकेले का नहीं है, यह लोहरदगा की जनता और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान है।
शीर्ष नेतृत्व - आदरणीय खड़गे जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपालजी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा, _छत्तीसगढ़ में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही लोहरदगा के विकास के लिए मेरा संघर्ष पहले से और तेज होगा।