Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 594
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह की तैयारी पूरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह की तैयारी पूरी
विज्ञापन
  • केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह की तैयारी पूरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह दिनांक 21सितंबर और करमा पूजा समारोह 22सितंबर 2026 की पूरी तैयारी  B S कॉलेज लोहरदगा परिसर में कर ली गई है। 

विदित हो कि एक मंच पर इस तरह का कार्यक्रम वर्ष 1984 में करमा पूजा की शुरुआत की गई और वर्ष 1989से करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाता  रहा है। आज इसकी व्यापकता जिले के सभी प्रखंड़ों में देखने को मिल रहा है। लोग अपनी भाषा, संस्कृति, पर्व त्यौहार और रीति रिवाज के प्रति सजग हैं, यह इस बात की साक्षी है।
करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह में प्रतिभागियों एक लंबी टीम शामिल हो रही है।

सामूहिक नृत्य बड़ों का और बच्चों का अलग अलग तथा एकल गान बड़ों और बच्चों का अलग अलग प्रदर्शन होगा। इसमें कुछ टीम रांची जिले से भी आ रही है। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के अध्यक्ष रघु उरांव और सचिव शशि कुमार भगत कोषाध्यक्ष श्री वकील भगतऔर उनके सहयोगी मित्रों के द्वारा संचालित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और विशिष्ट अतिथि लोहरदगा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव जी, पूर्व राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, नगर परिषद् अध्यक्ष अनिल उरांव, सीआरपीएफ के पूर्व DIG रविंद्र भगत, पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव B S कॉलेज लोहरदगा के प्राचार्य शशि कुमार गुप्ता, प्रोफेसर सुमन कुजूर, प्रो रोशन खलखो, प्रोफेसर आनंद मांझी और प्रोफेसर सरिता कच्छप होंगे।

 कार्यक्रम पूर्वाहन 11बजे से आरंभ कर दी जाएगी। जिसका उदघाटन BS college लोहरदगा के प्राचार्य श्री शशि कुमार गुप्ता जी और उनके सहयोगी शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। स्वागत गान कस्तुरबा महिला कॉलेज छात्रावास की बच्चियों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

स्वागत भाषण केंद्रीय सरना समिति के मुख्य संरक्षक मनी उरांव और करम पर संक्षिप्त परिचय अनिल कुमार भगत जी के द्वारा किया जाएगा। शेष कार्यक्रम को समिति के पदाधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।
करमा पूजा दिनांक 22सितंबर को आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में शाम 4 बजे से करम डाली काटने से लेकर आरंभ कर दी जाएगी।

इस कार्यक्रम में आदिवासी कॉलेज छात्रावास 1,2, 3और कस्तुरबा महिला कॉलेज छात्रावास, मधुसूदन महिला कॉलेज छात्रावास की सारी बच्चियां भाग लेती हैं। साथ ही सोबरन टोली, जरिया, आदर्श नगर, कार्तिक नगर, बिरसा नगर, करम टोली, सरना टोली, गढ़ा टोली राजा बंगला क्षेत्र के नय बसे हुए लोग पूजा में बतौर उपवास कर शामिल होते हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ी खुशहाली होती है।

इस पूजा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोहरदगा जिला के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उपविकास आयुक्त राज महेश्वरम,अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और BS college लोहरदगा की प्रोफेसर सरिता कच्छप होंगे। इन सभी अतिथियों का आगमन शाम 8:30 बजे आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में होगी और भव्य तरीके से स्वागत कर मंच तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन