Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धीरज प्रसाद साहू की पहल पर बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित
विज्ञापन
  • धीरज प्रसाद साहू की पहल पर बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक बैठक बक्सीडीपा कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से पूर्व घोषित कार्यक्रम जिसमें 21 सितंबर से लगभग 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चर्चा हुई। 

चर्चा के दौरान यह बताया गया कि एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू जी इस पर अपने स्तर से जोरदार पहल की है एवं एसोसिएशन की दो बार की वार्ता उनसे हुई है। संरक्षक ने बताया कि उन्होंने लोहरदगा, गुमला एवं लातेहार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की है और इसके अलावा राज्य स्तर पर अधिकारियों से भी उन्होंने बात की है। 

माँईस से लेकर अनलोडिंग स्टेशन तक की जो दूरी कम करके नापी गई है और उसके कारण ट्रकों को खाली करने के लिए कम समय मिल रहा है। उस संदर्भ में सुधार की प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। दूसरी ओर हिंडाल्को कंपनी से भी वार्ता के दौरान हिंडालको कंपनी ने यह आश्वस्त किया है कि राज्य स्तर पर टाइमिंग को सुधारने एवं दूरी को सुधारने की प्रक्रिया शुरू है।

इस पर एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने यह तय किया है कि संरक्षक धीरज प्रसाद साहू के सकारात्मक पहल को देखते हुए 21 सितंबर से जो अनिश्चितकालीन ट्रकों की हड़ताल होनी थी। उसको फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन ने धीरज प्रसाद साहू का आभार भी प्रकट किया है कि उन्होंने इस बड़ी समस्या का निराकरण के लिए अपने स्तर से लगातार प्रयास किए हैं। 

आज की बैठक में मुख्य रूप से  लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उपाध्यक्ष -शशिकांत लाल दास हरिचरण प्रसाद साहू जतरु मुंडा मुंतज़िर आलम मोहम्मद गुड्डू, इम्तियाज अहमद उर्फ बबलू, शंकर प्रजापति साकिब हसन अभिनव विश्वकर्मा तारकेश्वर महतो , सह सचिव- बरज सिंह रहमत अंसारी सुमित विश्वकर्मा महताब आलम उर्फ गुड्डू विजय साहू मो. अमानुल्लाह ,अनूप कुमार भारती ,संदेश कुमार प्रजापति संजीव शर्मा मुख्तार अंसारी मुन्ना खान, मोहम्मद बबलू सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य -अवधेश मित्तल, शंकर राय ,मीडिया प्रभारी -राजेश कुमार शर्मा ,प्रदीप कुमार, तारीक खान ,कार्यकारिणी सदस्य -मोती सिंह जीतू सिंह मनीष केसरी, बबलू अंडा, बंटू साहू रमजान अंसारी शोएब आलम मोहम्मद रशीद मोहम्मद नन्हे, मो. मिंटू विदुल महतो सचिन प्रसाद अनिल भगत ,मुराद अंसारी, मजीद अंसारी, नूर अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन