Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरपीएफ की कार्रवाई : 12 टिकट के साथ रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबारी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरपीएफ की कार्रवाई : 12 टिकट के साथ रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोडरमा। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार करने के मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार जयनगर स्थित फोटो शॉप के संचालक के द्वारा रेलवे के ई टिकट बनाने का अवैध कारोबार किया जाता है ।सूचना के आधार पर उनके साथ निरीक्षक प्रभारी हजारीबाग रोड, सीआईबी धनबाद तथा उप निरीक्षक अंकुर कुमार दल बल के साथ स्थानीय थाना के सहयोग से कोडरमा जिला के जयनगर स्थित आंनद फोटोशॉप दुकान में छापामारी किया। इस दौरान दुकानदार से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विक्रम कुमार पिता राम लखन प्रसाद बताया इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम के द्वारा दुकान में रखे लैपटॉप को चेक करने पर पर्सनल  युजर आईडी के माध्यम से बनाए गए 12 ई टिकट बरामद किया गया। उपरोक्त टिकट के बारे में पूछने पर दुकानदार ने बताया कि सभी टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए काटे गए हैं जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से कमीशन के रूप में 300 रुपए से 400 रुपए अधिक लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी ने बताया कि बरामद टिकट का अनुमानित कीमत 17,772 पाया गया है।  इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच ईएसआई विनोद कुमार को सौंपा गया। ई टिकट के अवैध कारोबार में घोड़तंबा से कोडरमा में कुछ दिनों पूर्व भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी टिकट के साथ हुई थी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,864