- रांची : गोवंश लदे वाहन को शरारती तत्वों ने फूंका, जांच में जुटी पुलिस
टीम एबीएन, रांची। रविवार तड़के आज सुबह 4:00 बजे के करीब गोवंश से लदी एक पिकअप वैन को कुछ शरारती तत्वों ने रोक लिया और उसमें आग लगा दी।
रातू रोड रांची के पिस्का मोड़ स्थित चौराहे पर हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश को अपने नियंत्रण में ले लिया।
पिकअप वैन के ड्राइवर का पता नहीं चला है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना में हिंदूवादी संगठनों का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुखदेव नगर थाना पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी है।