Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए देश भर के पत्रकार संघ एकजुट हों: वीरभद्र राव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए देश भर के पत्रकार संघ एकजुट हों: वीरभद्र राव
विज्ञापन
  • पत्रकार हितों की रक्षा के लिए देश भर के पत्रकार संघ एकजुट हों: वीरभद्र राव

एबीएन सेंट्रल डेस्क, विशाखापत्तनम। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की 13वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार वीरभद्र राव ने अपने संबोधन में कहा आज देश भर के पत्रकार संघ खंडों में बंटे हुए हैं जिसका सबसे अधिक नुकसान पत्रकारों को उठाना पड़ रहा है। 

श्री राव ने कहा आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ से देश भर के 22000 से अधिक पत्रकार जुड़े हुए हैं। देश भर के मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ पद के लिए कई खंडों में बंट गए हैं, अब वे पत्रकार हितों के लिए नहीं बल्कि अपने पद पर बने रहने के लिए मुकदमे लड़ रहे हैं, वहीं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ देश भर में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। 

श्री राव ने कहा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जंतर मंतर के सफल धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा संज्ञान लिया जाना संघ की कार्यशैली को दर्शाता है। श्री राव ने कहा BSPS संस्थापक शाहनवाज हसन देश भर के पत्रकारों को एकजुट करने के लिए लगातार यात्रा कर रहे हैं, उनके उद्देश्य के साथ हम सभी मजबूती से खड़े हैं।

विज्ञापन