Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तेरापंथ युवक परिषद रांची के रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्त संग्रह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तेरापंथ युवक परिषद रांची के रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्त संग्रह
विज्ञापन
  • तेरापंथ युवक परिषद रांची के रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्त संग्रह

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद रांची द्वारा आज रक्तदान शिविर मे 33 यूनिट रक्तदान करवाया गया।

तेरापंथ युवक परिषद राँची के द्वारा आज हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक, बारियातु के सहयोग से मोशन एजुकेशन क्लासेस, लालपुर मे रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमे आज 33 लोगों ने रक्तदान किया एवं 45-50 लोगों के बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जाँच ब्लड बैंक के टीम द्वारा किया गया। 

सभी रक्तदाताओं का स्मृति चिन्ह के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, शिविर लगाने मे विशेष रूप से कोचिंग संस्था के निदेशक कृष्णा अग्रवाल का सहयोग रहा। आज के शिविर का संचालन मुख्य रूप से नेहा बैंगानी, रति बोहरा, रिद्धि बांठिया ने किया, शिविर को सफल बनाने मे विशाल दस्सानी, पंकज बोहरा, विकास नाहटा आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

हेल्थ पॉइंट बल्ड बैंक बारियातु के प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार, डीजीएम विवेक गौरव, नर्स आभा, तकनीकी टीम से रामलाल नाग, शिवानी आदि ने सहयोग दिया। तेयुप के रांची अध्यक्ष पंकज बोहरा ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी। 

विज्ञापन