Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 582
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : कल राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा झामुमो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : कल राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगा झामुमो
विज्ञापन

एमएमडीआर बिल के विरोध में 19 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा झामुमो 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केंद्र सरकार के एमएमडीआर के विरोध में 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। 

झामुमो का कहना है कि यह नया एमएमडीआर कानून झारखंड के हक और अधिकारों को छीनने वाला है। इसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के खनिज अधिकारों और भूमि पर कर लगाने के अधिकारों को सीमित किया है, जिसका पार्टी तब तक पुरजोर विरोध करेगी, जब तक इस काले कानून को केंद्र वापस नहीं ले लेती है। सड़क से सदन और न्यायालय में भी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जायेगा।

विज्ञापन