कहा- कोलियरी क्षेत्र में अग्नि प्रभावित और भू-धंसान संभावित क्षेत्र इलाका को खाली कर दे
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद (धनबाद)। लाउडस्पीकर के जरिए अचानक किया गये इस ऐलान से श्रमिक कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। दिन करीब 12 बजे कोलियरी के धौड़ा सुपरवाइजर विक्रम पासवान और सर्वे कर्मी मानिक चटर्जी टेंपो पर लाउडस्पीकर लगाकर लोयाबाद कोलियरी क्षेत्र के लोयाबाद दुर्गा मंदिर, आठ नंबर,सात नंबर, पिट खाद, लोयाबाद कोक प्लांट, पावर हाउस, न्यू ड्रिफ्ट सहित अन्य श्रमिक कॉलोनियों में लोगों को आगाह किया।
लाउडस्पीकर से कहा गया कि आपका घर अग्नि प्रभावित एवं भू-धंसान क्षेत्र में है। आपसे आग्रह किया जाता है कि अतिशीघ्र इस इलाके को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जायें। आपका जीवन अनमोल है। कई क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं।इस इलाके में भी कभी भी भू-धंसान की घटना हो सकती है।
लोगों ने प्रबंधन से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि लोयाबाद कोलियरी इलाके में कभी भी धंसान की घटना नहीं घटी है तो ये ऐलान क्यों कराया जा रहा है। लोगों ने कोलियरी प्रबंधन पर यहां से लोगों को हटाने की साजिÞश का आरोप लगाया है। यह इलाका सुरक्षित है वे लोग किसी भी कीमत पर यहां से नहीं जायेंगे।