Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बाघमारा के कतरास में बड़ा हादसा टला, विश्वकर्मा पूजा के दौरान ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार; पहिए जले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बाघमारा के कतरास में बड़ा हादसा टला, विश्वकर्मा पूजा के दौरान ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार; पहिए जले
विज्ञापन
  • बाघमारा के कतरास में बड़ा हादसा टला, विश्वकर्मा पूजा के दौरान ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार; पहिए जले

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत केलूडीह खटाल में विश्वकर्मा पूजा के दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई-टेन्शन बिजली का तार टूटकर नीचे खड़े एक ट्रैक्टर और बाइक पर जा गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और लोग बाल-बाल बच गए।

​पूजा के तुरंत बाद टला बड़ा अनर्थ

​स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जिस ट्रैक्टर पर तार गिरा, उस पर कुछ ही देर पहले विश्वकर्मा पूजा की गई थी। पूजा समाप्त होने के बाद लोग वहाँ से हटे ही थे कि अचानक 11 हजार वाट का बिजली का तार टूटकर सीधा ट्रैक्टर पर आ गिरा। तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर के दोनों पहिए जल गए। अचानक हुए। इस घटनाक्रम से वहाँ मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

​बीसीसीएल प्रबंधन पर बरसे ग्रामीण
​घटना के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन और बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र से बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के हाई-टेन्शन तार गुजारे गए हैं, जो देखरेख के अभाव में अक्सर खतरनाक साबित होते हैं।

​लोगों का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत प्रबंधन और बिजली विभाग को देने के बावजूद, मेन पावर सप्लाई (बिजली लाइन) काटने में काफी देरी की गई, जिससे काफी देर तक हाई-वोल्टेज का खतरा बना रहा। फिलहाल, इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी है और वे दोषियों पर कार्रवाई तथा सुरक्षित बिजली व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन