- धनबाद : कतरास क्षेत्र में भू-धंसान के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भुधँसान के विरोध में कतरास क्षेत्र की आम जनता ने कतरास राजगंज रोड में एक बैठक की। बैठक में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लोगों ने कतरास बचाने को लेकर संघर्ष का आह्वान किया।
इस मौके पर लोगों कहा कि कतरास की जनता गांधीवादी तरीके से सरकार, बीसीसीएल, डीजीएमएस के खिलाफ आंदोलन करेगी, अगर कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भूधसान और अवैध कोयला उत्खनन नहीं रोका गया तो कतरास की जनता बीसीसीएल 12 क्षेत्रों के उत्पादन को ठप करने का काम करेगी।
इस मौके पर प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, राजकुमार मधु , मनोज गुप्ता, मो अमान, विनय कृष्ण गुप्ता, सुरेश शर्मा, अरुण साव, विनोद शर्मा, मनोज गुप्ता, देवानंद बर्मन, प्रेम गुप्ता, महबूब आलम, शैलेश गुप्ता, रितेश गुप्ता, सुनील माकन, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप पांडे और संचालन चुन्ना यादव ने किया।